लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर जैसे कुछ पूर्वी और तराई इलाकों में सोमवार को गरज चमक संग बूंदाबांदी हुई। इस दौरान कहीं कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं संग ओले पड़ने की भी सूचना मिली। पुरवाई और बादलों की मौजूदगी से इन इलाकों में तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूर्वी-तराई इलाकों के 21 जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, यूपी में लू के थपेड़ों से फिलहाल कुछ दिन राहत
है कि बूंदाबांदी व पारा गिरने से प्रदेश में अगले कुछ दिन लू के थपेड़ों से राहत रहेगी।
सोमवार को जहां पूर्वी और तराई इलाकों में मौसम सुहाना रहा, वहीं बुंदेलखंड, पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों में गर्मी बरकरार रही। सोमवार को झांसी, आगरा आदि में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से मौसम में बदलाव आया है।
यहां है गरज-चमक संग वज्रपात होने की संभावना सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में।