Home News देशभर में एक साथ होगा मतदाता पुनरीक्षण

देशभर में एक साथ होगा मतदाता पुनरीक्षण

by Manju Maurya

 बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराए जाने से उठे राजनीतिक भूचाल के बीच, चुनाव आयोग ने इसे पूरे देश में एक साथ कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को एसआईआर कराने के लिए अपनी-अपनी तैयारी पूरी करने का आदेश दिया है।

चुनाव आयोग की ओर से बिहार को छोड़कर सभी प्रदेशों के सीईओ से कहा गया है कि पूरे देश में मतदाता सूची के एसआईआर के लिए 1 जनवरी, 2026 को अहर्ता माना जाए। यानी इस तिथि तक मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाया जाएगा। आयोग द्वारा पांच जुलाई को जारी आदेश में सभी प्रदेशों के चुनाव निकायों को बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर कराने के लिए 24 जून 2025 को जारी आदेश की कॉपी को भी भेजा गया है। आयोग ने सभी सीईओ को अपने-अपने राज्य में एसआईआर की सभी पूर्व गतिविधियों को पूरा करने के लिए तत्काल समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। हालांकि, पूरे देश में एसआईआर कब कराया जाएगा, इसका कोई समय नहीं बताया गया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों जैसे एईआरओ, ईआरओ, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को समुचित प्रशिक्षण देने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दस्तावेजों को जमा कराने का प्रावधान हो सकता है।

यूपी ने शुरू की तैयारी : आयोग का आदेश मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के सीईओ ने एसआईआर की तैयारी शूरू कर दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को 15 जुलाई को जारी आदेश में एसआईआर के लिए सभी जरूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है।

बिहार में नहीं मिल रहे करीब सात हजार मतदाता’

नई दिल्ली, वि.सं.। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान राज्य में लगभग 7 हजार मतदाता नहीं मिल रहे हैं। आयोग ने कहा कि बिहार में अब सिर्फ 41,10,213 मतदाताओं के गणना फॉर्म आना शेष है जो कि कुल मतदाता का 5.2 फीसदी है। आयोग के अनुसार राज्य में कुल मतदाता का 94.68 फीसदी गणना फॉर्म वापस प्राप्त हो चुका है। अभी 7 दिन शेष बचे हुए हैं। आयोग ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं का फॉर्मों को एकत्र नहीं किया जा सका, उनकी सूची सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar