Home PRIMARY KA MASTER NEWS ढाई साल की मासूम को शिक्षिका ने जड़े थप्पड़, स्कूल से निकाला

ढाई साल की मासूम को शिक्षिका ने जड़े थप्पड़, स्कूल से निकाला

by Manju Maurya

कानपुर। किड्स स्कूल में ढाई साल की मासूम को पीटने की आरोपी शिक्षिका पर स्कूल प्रबंधन की ओर कार्रवाई न करने पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने प्रबंधन के खिलाफ शुक्रवार को स्कूल में हंगामा किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो प्रबंधन ने शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया। परिजनों ने किदवईनगर थाने में तहरीर दी है।

साकेत नगर निवासी कारोबारी युवक ने अपनी ढाई साल की बेटी का दाखिला एक जुलाई को इलाके के ही एक किड्स स्कूल में कराया था। बीते कुछ दिनों से से वह डरी सहमी रहती है। स्कूल जाने के नाम पर रोने लगती है। उन्होंने सोचा था कि शायद पहली बार स्कूल जाना पड़ रहा है इसलिए ऐसा हो। वह 15 जुलाई को बेटी को लेने गए तो स्कूल

कानपुर : परिजन पहुंचे स्कूल तो चेहरे पर दिखे पिटाई के निशान

वाले उसकी छुट्टी नहीं कर रहे थे। शक होने पर विरोध किया तो स्कूल वाले 15 मिनट बाद उसको बाहर लाए और कहने लगे कि उसको चोट लग गई है। उसके गाल पर चोट के निशान थे जिन पर खून जमा था। माथे और कान पर भी चोट के निशान थे। पूछने पर बताया किसाथी छात्र ने मार दिया है। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की तो स्कूल संचालक ने कहा कि वह फुटेज चेक कर व्हाट्सएप पर भेज देंगे। दो शिक्षिकाएं उसी दिन शाम को गिफ्ट लेकर घर आईं। उन्होंने बताया कि स्कूल में नई शिक्षिका आई है। उसी ने बच्ची को पीटा है। बाद में पता चला कि उनमें से एक शिक्षिका ने ही मंगलवार को सुबह 9:55 बजे बच्ची को बेरहमी से पीटा था।

कानपुर दक्षिण। साकेतनगर स्थित किड्स स्कूल में शिक्षिका ने बेरहमी की हद पार कर दी। मामूली बात पर उसने मासूम को बेरहमी से पीटा। इस कदर थप्पड़ मारे कि उसके गाल पर लाल निशान पड़ गए। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को बच्ची को सौंपने तक में आनाकानी की।

इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ता देख संचालक ने आरोपी शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया है। परिजनों ने स्कूल संचालक और शिक्षिका के खलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने टीचर वर्षा पर मुकदमा दर्ज किया है।

प्रॉपर्टी डीलर ने ढाई वर्षीय बेटी का एक जुलाई को Xकिड्स स्कूल में दाखिला कराया है। उनके मुताबिक बीते कुछ दिनों से बेटी डरी-सहमी रहती है। स्कूल जाने के नाम पर रोने लगती है। उन्होंने सोचा था कि शायद पहली बार स्कूल जाना पड़ रहा है, इसलिए ऐसा हो। 15 जुलाई को जब वह बिटिया को लेने स्कूल गए तो स्कूल वाले उसकी छुट्टी नहीं कर रहे थे। शक होने पर विरोध किया तो स्कूल वाले 15 मिनट बाद उसको बाहर लाए और कहने लगे कि बच्ची को चोट लग गई है। उसके गाल पर चोट के निशान थे, जिन पर खून जमा था। माथे पर और कान पर भी चोट के निशान थे। पूछने पर स्कूल प्रबंधन ने झूठ बोला कि क्लास में साथ के एक छात्र ने मारा है। इस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। स्कूल संचालक ने टालते हुए कह दिया कि वह फुटेज निकलवा कर व्हाट्सएप पर भेज देंगे। उसी शाम को स्कूल की दो टीचर घर पर गिफ्ट लेकर आईं और कहा कि स्कूल में नई Xटीचर आई है उसी ने बच्ची को पीटा है।

थप्पड़ बरसाती नजर आई

पिता के मुताबिक उन्होंने स्कूल संचालक से सीसीटीवी फुटेज देने की जिद की। बड़ी मशक्कत के बाद फुटेज मिले तो पता चला कि घर गिफ्ट लेकर आई टीचर ने ही बेटी को बेरहमी से पीटा था। फुटेज में 9:55 मिनट पर टीचर बच्ची पर थप्पड़ बरसाती हुई नजर आई।

::::कोट

टीचर द्वारा मासूम को पीटने की घटना सामने आई है। आरोपी शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

– दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ

————————-

– कब-कब हुईं घटनाएं

– 13 फरवरी 2025 को शिवराजपुर के एक स्कूल में शिक्षक ने कक्षा -5 के छात्र को पेंसिल चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा था।

– 11 नवंबर 2024 को फीलखाना स्थित स्कूल की शिक्षिका ने होमवर्क पूरा न करने पर चार साल के मासूम को बेरहमी से पीटा।

– 25 अक्तूबर 2024 को नारामऊ स्थित निजी स्कूल के शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र को कम अंक आने पर बेरहमी से पीटा था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar