शाहजहांपुर। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही पुवायां के एसडीएम का पदभार संभालने के अगले दिन ही मंगलवार को वकीलों के आगे कान पकड़ उठक-बैठक लगाकर सुर्खियों में आ गए। दरअसल, उन्होंने खुले में लघुशंका करते एक वकील के मुंशी से उठक-बैठक कराई थी।
यूपी में बसपा सरकार के दौरान घोटाले उजागर करने वाले चर्चित अधिकारी रिंकू सिंह ने सोमवार रात ही एसडीएम का पद संभाला था। मंगलवार को वह तहसील पहुंचे, तो एक वकील का मुंशी दीवार के

वकीलों के बीच उठक-बैठक करते एसडीएम ।
पास लघुशंका करता मिला। एसडीएम ने मुंशी को फटकार लगाई और कान पकड़वाकर उठक-बैठक लगवाई। इसके बाद,
एसडीएम रिंकू ने खुले में लघुशंका करते शख्स को डांटा था
पिता को पकड़वाए कान बोले भेजें स्कूल
तहसील परिसर में बच्चों को घूमते देख रिंकू सिंह ने एक बच्ची को बुलाया। फिर कर्मचारियों से उसके माता-पिता को बुलाने को कहा। पिता के आने पर एसडीएम ने उनसे कान पकड़वाए। कहा, कल से बच्ची हर हाल में स्कूल जानी चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे वकीलों के पास पहुंचे। कहा, धरना-प्रदर्शन करें, नारेबाजी की आवाज दफ्तर तक नहीं पहुंचनी चाहिए। इसी दौरान,
वकीलों ने मुंशी का मामला उठाते हुए कहा कि शौचालय बेहद गंदे हैं, वकील व मुंशी कहां जाएं? एसडीएम ने कहा, शौचालय गंदे हैं, तो यह तहसील प्रशासन की कमी है। इसके लिए वह जिम्मेदार हैं और एसडीएम ने उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। वकीलों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
बता दें कि रिंकू सिंह पर 2009 में बदमाशों ने हमला किया था, जिसमें उनके जबड़े को नुकसान पहुंचा था। एक कान भी कट गया था।