मंझनपुर। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण मिशन, ईकेवाईसी व आधार वेरीफिकेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, होम विजिट, आईजीआरएस, बीएचएसएनडी, उपस्थिति एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसमें डीएम मधुसूदन हुल्गी ने ईकेवाईसी समेत अन्य कार्यों में रुचि नहीं लेने पर सीडीपीओ चायल सुशील कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि व 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि निजी भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी भवन में शिफ्ट
ईकेवाईसी समेत अन्य कार्यों में रुचि नहीं लेने पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
कराएं। अफसरों को निर्देशित किया कि आमतौर पर बंद रहने वाले केंद्रों का निरीक्षण कर स्वयं गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का वजन कराते हुए एनसीपी कार्ड मे दर्ज कराएं। साथ ही इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें।
डीएम ने कहा कि अब विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए कार्य करना होगा। सभी सीडीपीओ से कहा कि संघर्षशील आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षित
करते हुए उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करें। होम विजिट के दौरान यह सुनिश्चित करें कि उस घर का बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र पर जरूर आए।
निर्देश दिया कि सभी सुपरवाइजर पोषण ट्रैकर पर बच्चों की उपस्थित जरूर दर्ज करें। पोषण ट्रैकर नहीं चला पाने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया जाए। सभी सीडीपीओ यह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित सिलेबस के हिसाब से ही पढ़ाई हो। बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।