लखनऊ। राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल के 3272 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की 4.45 लाख सीटों पर सत्र 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ रही है। इसके तहत मंगलवार को पहले चरण का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। आठ जुलाई इसके तहत अभ्यर्थी दो से आ सुनिश्चित करा सकेंगे।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की ओर से छह महीने, एक वर्षीय व दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए पहले चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने चयन की जानकारी www.scvtup.in और www.upvesd.gov.in/dte वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
एससीवीटी के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि दर्ज कर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर संस्थान में प्रवेश लें। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से सूचना दी गई है। है। चयन न होने पर अभ्यर्थी को उसकी रैंक दिखाई जाएगी और वह अगले चरण की काउंसिलिंग में शामिल हो सकेगा। बता दें, प्रदेश के 3272
दो से आठ जुलाई तक छात्र ले सकेंगे प्रवेश
3272 आईटीआई में 4.45 लाख हैं सीटें
ये प्रमाणपत्र
चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अलॉटमेंट लेटर की प्रति, सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी एक-एक सत्यापित प्रति, आवेदन पत्र की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई संस्थान से संपर्क करना होगा। अभ्यर्थियों को अपनी सीट फ्रीज या फ्लोट (आगे बढ़ाने के लिए) में से एक विकल्प का चयन करना होगा। ताकि आगे की अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग ले सकें। अभ्यर्थी काउंसिलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क 0522-4150500, 7897992063 व व्हाट्सएप नंबर 9628372929 पर संपर्क कर सकते हैं।
आईटीआई में प्रवेश के लिए 3.56 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। राजकीय आईटीआई में 1.35 लाख व प्राइवेट में 3 3 लाख सीटें हैं। वहीं, पीपीपी मॉडल में करीब 10 हजार सीटें हैं। इन संस्थानों में 90 ट्रेड की पढ़ाई कराई जाती है।