इकौना में स्कूलों के विलय करने के विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक
श्रावस्ती। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का विलय किए जाने के सरकार के निर्णय से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से इकौना के केन्द्रीय विद्यालय में बैठक की गई। बैठक में शिक्षकों ने सरकार के इस निर्णय का विरोध कर प्रदर्शन किया।
बैठक में ब्लॉक कार्य समिति के पदाधिकारी, ब्लॉक संघर्ष समिति के

पदाधिकारी, बंद होने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्कूलों के विलय से गरीब बच्चों के सामने समस्या आ गई है। शिक्षक संघ इसे लागू नहीं होने देगा। सरकार जबरदस्ती इसे लागू करेगी तो सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा।