नवीन यू-डायस कोड को आवेदन 21 तक
प्रयागराज। ऐसे विद्यालय जिनका यू-डायस कोड आवंटित नहीं हुआ है उनका नवीन यू-डायस कोड बनाने के लिए पोर्टल पर आवेदन 21 जुलाई तक कर सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने सूचित किया है कि फार्म ए02 भरकर सभी अभिलेखों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित कराते हुए 21 जुलाई तक जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में जमा करना होगा।
*All BEO Sir*
*कृपया ध्यान दें।*
ऐसे विद्यालय जिनका कवरेज यू-डायस में नहीं है। *वर्ष 2025-26 के डाटा में उन विद्यालयों का नवीन यू-डायस सृजन हेतु पोर्टल पर आवेदन किये जाने का लिंक एक्टिव हो गया है, जो सिर्फ 05 दिनों के क्रियाशील रहेगा।*
*आवेदन हेतु प्रारूपः*
*1. फार्म A02 पर संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रमाणित प्रति।*
*2. संबंधित विभाग द्वारा सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत मान्यता की प्रति।*
अस्तु आपको निर्देशित किया जाता है कि *ऐसे विद्यालय जो यू-डायस में नहीं है, उन विद्यालयों का पोर्टल पर 05 दिवस के अन्दर* निर्धारित प्रारूप के साथ समयान्तर्गत आवेदन कराना सुनिश्चित करें।