लखनऊः उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों और शिक्षामित्रों से जुड़ी समस्याओं, संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। रविवार को दारुलशफा में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि प्राथमिक शिक्षा की अनदेखी और शिक्षकों की उपेक्षा अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार को नई सेवा नियमावली बनाकर शिक्षामित्रों को स्थायी करने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा द्वारा एक अगस्त को आ
योजित किए जाने वाले आंदोलन का समर्थन किया। साथ ही, पांच अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में ब्लाक स्तर पर बैठकें आयोजित कर शिक्षकों और शिक्षामित्रों की समस्याएं चिह्नित करने के लिए कहा, ताकि उन पर कार्रवाई के लिए ठोस रणनीति बनाई जा सके।
प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त ने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को जो मानदेय मिल रहा है, वह मौजूदा महंगाई के दौर में बेहद अपर्याप्त है। इससे उनका जीवनयापन करना कठिन होता जा रहा है।