Home News पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची का पुनरीक्षण 18 से

पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची का पुनरीक्षण 18 से

by Manju Maurya

लखनऊ, । त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण 18 जुलाई से शुरू होगा। अंतिम सूची 15 जनवरी 2026 को जारी होगी। पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 तक कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया।

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य 18 जुलाई से शुरू किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। मार्च-अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। फिलहाल, अब पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह के मुताबिक, किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत व नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट कराने की कार्रवाई और बीएलओ व पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्संबंधी जानकारी व प्रशिक्षण देने के साथ ही स्टेशनरी के वितरण का कार्य 18 जुलाई से 13 अगस्त तक किया जाएगा। प्रदेश भर में बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने की अवधि और एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य 14 अगस्त से 29 सितंबर तक किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त से 22 सितंबर तक होगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्मों की घर-घर जाकर जांच करने की प्रक्रिया 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होगी।

निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्तन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक होगी। ड्राफ्ट मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपियां तैयार करने का कार्य सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक होगा। मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों व स्थलों के क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग व फोटो कापी कराने का कार्य 25 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। पांच दिसंबर को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण और एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के दावे व आपत्तियां स्वीकार करने का कार्य छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा।

दावे व आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार करने, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी व उन्हें मूल सूची में यथा स्थान सम्मिलित करने की कार्यवाही 24 दिसंबर से लेकर आठ जनवरी 2026 तक होगी। पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र व स्थलों के क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की अंतिम मैपिंग व मतदाता सूची को डाउनलोड व उसकी फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य नौ जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar