दोनों निलंबित, युवकों संग पहुंचे प्रधानाध्यापक के पुत्र ने शिक्षक को पीटा, बीईओ को जांच
हाटा मोतीचक ब्लाक मुख्यालय पर स्थित बीआरसी परिसर में संचालित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू कुशवाहा व सहायक अध्यापक श्रीधर पांडेय के बीच शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालय खुलते ही कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसकी जानकारी होने पर कुछ ही देर में प्रधानाध्यापक का पुत्र पांच युवकों के साथ पहुंचा और खंड शिक्षाधिकारी मुकेश मिश्र के सामने ही सहायक अध्यापक को पीटने लगे। विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस प्रधानाध्यापक, उनके पुत्र व सहायक अध्यापक को थाने लाई।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए विद्यालय के दस शिक्षकों व शिक्षणेत्तर
विद्यालय में सहायक अध्यापक से मारपीट के बाद कुर्सी पर पैर रखकर खड़ा प्रधानाध्यापक का पुत्र जागरण
खंड शिक्षा अधिकारी के सामने हुई मारपीट, दोनों को थाने ले गई
कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोक दिया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मोतीचक को मामले की जांच का
थी। सहायक अध्यापक के विलंब से विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक फोटो खींचकर खंड शिक्षाधिकारी को भेज देते थे। शनिवार की सुबह भी सहायक अध्यापक श्रीधर पांडेय दस मिनट विलंब से पहुंचे तो उन्हें पता चला कि प्रधानाध्यापक शंभू कुशवाहा ने फोटो भेज दी है। इसी को लेकर बात बिगड़ गई तथा मारपीट की नौबत आ गई। प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक के विरुद्ध पत्र लिखकर बीएसए को कापी भेज दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा रामसहाय चौहान ने बताया कि, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। बीईओ ने बताया कि, सुबह साढ़े आठ बजे शिक्षकों के बीच विवाद होने की सूचना पर बीएस के निर्देश पर बीईओ हाटा के साथ वह कंपोजिट विद्यालय पैकौली पहुंचे, घटना की रिपोर्ट दे उन्हें दी गई है।
इन शिक्षकों व कर्मचारियों का रोका गया वेतन, मानदेय
बीएसए ने सहायक शिक्षक जनार्दन शर्मा, सोनू गुप्ता, मदन पाल, नागेंद्र द्विवेदी, चिंतनाथ सिंह यादव व अवध बिहारी त्रिपाठी के अलावा शिक्षा मित्र सुनीता चौहान, ममता सिंह तथा अनुदेशक अमित कुमार तिवारी व सुधीर कुमार का अगले आदेश तक वेतन, मानदेय रोकते हुए नोटिस जारी किया है। बीएसए ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियां पूरे मनोयोग से न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की जद में आए लोगों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देना होगा।