भाजपा जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई आपत्ति, बीएसए ने शिक्षक को निलंबित किया

आजमगढ़। कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मगरुपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए गाने बजाए जा रहे हैं, जिस पर बच्चे ठुमके लगा रहे हैं और सहायक अध्यापक तालियां बजाकर उनको उत्साहित कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज कराते हुए डीएम से शिकायत की है। मामला
संज्ञान में आते ही ठुमका लगवाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने जिला प्रशासन से संबंधित अध्यापकों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल निलंबन करने की मांग की। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने सहायक अध्यापक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है और जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद