प्रयागराज, । उत्तर मध्य रेलवे ने अपने करीब 60 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए आवास आवंटन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब रेलकर्मी ‘एनसीआर-होम’ एप के जरिए घर के लिए आवेदन, उपलब्धता की जानकारी और स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
इस एप का शुभारंभ मंगलवार को महाप्रबंधक नरेश पल सिंह ने किया। यह एप एनसीआर के आईटी सेल की ओर से तैयार किया गया है, जिसमें आशीष कुमार, अमित कुमार और अनिल कुमार पटेल की प्रमुख भूमिका रही। इसका विकास उप महाप्रबंधक (सामान्य) अतुल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
मुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे
इस नई व्यवस्था से आवास आवंटन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी। अधिकारियों के अनुसार इससे मैन्युअल काम कम होगा और मामलों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा। अगले 20-25 दिनों में इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।