प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने 15 अन्य विद्यालयों को भी मान्यता प्रदान कर दी है। इनमें प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के 13 व मेरठ व बरेली के एक-एक स्कूल शामिल हैं।
विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रयागराज जिले में श्रीमती कुसुमकली इंटर कॉलेज बेलवनिया कोरांव को इंटर मानविकी व विज्ञान वर्ग की नवीन मान्यता, हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज शुकुलपुर गिर्द कोट धनुपुर हंडिया को सीधे हाईस्कूल नवीन (कक्षा छह से दस) एवं इंटर वैज्ञानिक और अनंत स्मारक लाल इंटर कॉलेज बैजला जसरा को सीधे हाईस्कूल नवीन (कक्षा छह से दस) एवं इंटर वैज्ञानिक व मानविकी वर्ग की मान्यता दी गई है।

श्री एमपी यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरौली कटारी पट्टी प्रतापगढ़ को सीधे हाईस्कूल नवीन, शिव मंगल इंटर कॉलेज रामपुर दाबी संग्रामगढ़ को इंटर विज्ञान वर्ग और श्याम नारायण एकेडमी रामनगर भोजपुर प्रतापगढ़ को हाईस्कूल नवीन एवं इंटर विज्ञान वर्ग नवीन और की मान्यता मिली है।
स्कूल बंद करना पीडीए के खिलाफ बड़ी साजिश : अखिलेश
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समझ गई है कि स्कूल बंद करना पीडीए समाज के खिलाफ भाजपा की एक बहुत बड़ी साजिश है। ताकि, पीडीए समाज के लोग पढ़ न पाएं। इन स्कूलों में बूथ न बन पाएं, जिससे पीडीए समाज वोट न डाल सके। भाजपा का यह राजनीतिक षडयंत्र हम कभी सफल नहीं होने देंगे। समाजवादी पार्टी का पीडीए पाठशाला का अभियान जारी रहेगा। अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार नहीं है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। विद्यार्थी और शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर हैं। भाजपा सरकार नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद करने की दोषी है।