बहराइच। जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवनों/परिसरों के ऊपर से जा रहे हाई टेंशन/एलटी लाइन को हटाये का निर्देश डीएम अक्षय त्रिपाठी ने दिया है। जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक में उन्होंने अफसरों को कई निर्देश दिए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाईन से सम्बन्धित 160 विद्यालयों का चिन्हांकन करते हुये अधिशाषी अभियंता विद्युत विभागको स्टीमेट हेतु सूची उपलब्ध कराई गयी है। जिला विद्यालय निरीक्षक की आख्या के क्रम में 06 माध्यमिक
डीएम ने उच्च सतरीय बैठक में दिए निर्देश
अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग को स्टीमेट हेतु सूची उपलब्ध कराई गई
विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाईन जा रही है। इस प्रकार कुल 166 विद्यालयों के परिसर से छात्र सुरक्षा के दृष्टिगत हाईटेंशन लाईन हटाया जाना नितान्त आवश्यक है। हाईटेंशन लाईन हटाये जाने हेतु शासन स्तर से 135.59 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि अध्यक्ष उ.प्र. पावर कारपोरेशन लिमिटेड के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्ययोजना बनाकर लाइन हटा दें।