फतेहपुर। डीसी निर्माण एमएल वर्मा ने बताया कि जिले के किसी भी कंडम या जर्जर भवन में स्कूलों का संचालन नहीं किया जा रहा है। बीएसए भारती त्रिपाठी ने परिषदीय स्कूल शाह, उच्च प्राथमिक विद्यालय कापिल, गांधी जूनियर हाईस्कूल बिंदकी की आख्या रिपोर्ट मांगी है। यहां सभी जगह स्कूल बच्चों को नहीं पढ़ाया जा रहा है। कक्षों में वाला डाल दिया गया है। बीएसए ने बारिश से पहले ही ऐसे सभी भवनों में बच्चों को बैठने पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश भी जारी किया था। उन्होंने अभी सभी बीईओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि सभी क्षेत्र के सभी स्कूलों का सघन निरीक्षण करें। अगर कोई स्कूल जर्जर या कंडम भवन में चल रहा हो, तो तत्काल बच्चों के बैठने प रोक लगा दें। वर्तमान में जिले में किसी भी जर्जल स्कूल भवन में बच्चे नहीं बैठ रहे हैं। (संवाद)
