नई दिल्ली। ट्रेन टिकट बुकिंग में धांधली रोकने के लिए रेलवे अगले महीने से ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली में अहम बदलाव करने जा रहा है। एक अक्तूबर से किसी भी ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू होने पर पहले 15 मिनट के दौरान केवल आधार-प्रमाणित

यात्रियों को ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप के माध्यम से आरक्षित जनरल टिकट बुक करने की अनुमति होगी। अभी यह प्रतिबंध केवल तत्काल बुकिंग पर लागू है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, आरक्षण प्रणाली का लाभ आम लोगों तक
पहुंचाने व दुरुपयोग रोकने के लिए यह निर्णय किया गया है। अधिकृत टिकट एजेंट 15 मिनट बाद ही ऑनलाइन आरक्षण बुक कर सकेंगे। हालांकि, कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों से सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा