ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक
शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के अधीन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं इस साल अक्तूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है।

इससे पहले, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर में ही कराने की तैयारी की जा ही है।
इनके अंक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। विद्यालयों को समय से प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए स्कूल प्राचार्य संबंधित विषय अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। जिले में 38
अक्तूबर में संभावित है 10वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
राजकीय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 195 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। फरवरी- मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले प्रायोगिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जानी हैं।
डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक समय पर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश आए हैं।
इससे पहले हाईस्कूल का आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है।