शामली, कानपुर देहात और श्रावस्ती के एसपी को हटाया गया
लखनऊ। शासन ने रविवार को तीन जिलों शामली, कानपुर देहात और श्रावस्ती के पुलिस कप्तान समेत आठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। शामली के एसपी रामसेवक गौतम को पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है। हाल ही में आईपीएस काडर में प्रोन्नत हुए बागपत में एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह को शामली का एसपी बनाया गया है।

इसी तरह कानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्रा को ईओडब्ल्यू भेजा गया है। उनकी जगह अलीगढ़ स्थित पीएसी की 38वीं वाहिनी की सेनानायक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को एसपी बनाया गया है। श्रावस्ती के एसपी घनश्याम का तबादला सतर्कता अधिष्ठान किया गया है। उनकी जगह राहुल भाटी को एसपी बनाया गया है।
इसके अलावा नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह यादव को 38वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है। नोएडा
कानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्रा को ईओडब्ल्यू भेजा गया
वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जल्द
वहीं दूसरी ओर शासन जल्द ही वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की तबादला सूची भी जारी करेगा। दरअसल, बीते दिनों डीजी बने राजीव सबरवाल और बीके सिंह को डीजी के पद पर तैनाती नहीं मिली है। वहीं एन. रविन्दर के सेवानिवृत्त होने से डीजीपी के जीएसओ और एडीजी एसीओ का पद भी रिक्त हो चुका है। कानपुर में भी नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती की जानी है। एन. रविन्दर के सेवानिवृत्त होने के बाद आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा एडीजी के पद पर प्रोन्नत होंगे, जिसके बाद दूसरे अफसर को लखनऊ रेंज का जिम्मा सौंपा जाएगा।
कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।