Home PRIMARY KA MASTER NEWS एपीएस भर्ती-2010 मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

एपीएस भर्ती-2010 मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

by Manju Maurya

 प्रयागराज। अपर निजी सचिव मामले में शासन स्तर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामले में सीबीआई जांच चल रही है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार तीन बजे जांच की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

इसमें सीबीआई निदेशक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सचिव व सीबआई की एंटी करप्शन शाखा के पुलिस अधीक्षक को शामिल होंगे। संयुक्त सचिव अशोक कुमार मिश्र की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि शिकायतकर्ता प्रयागराज निवासी अवनीश पांडेय और गोंडा के राकेश कुमार भी भेजी गई है।

कुछ दिनों पहले ही मामले में आयोग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की

धारा-17 ‘ए’ के तहत अपने तीन पूर्व अफसरों के खिलाफ सीबीआई को जांच करने की मंजूरी प्रदान की है।

सीबीआई को यह अनुमति तब मिली, जब जांच एजेंसी के निदेशक ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया कि अगर आयोग अनुमति नहीं देता है तो सीबीआई इस सात साल पुरानी भर्ती की

जांच बंद कर देगी।

शिकायतकर्ता अवनीश पांडेय का कहना है कि सीबीआई को जांच की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी और सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर सात साल से लंबित इस जांच को प्राथमिकता पर पूरी कराकर प्रभावित अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाने की मांग की थी।

सीबीआई के स्तर पर एक एसआईटी गठित करके इस भर्ती की जांच प्राथमिकता के साथ पूरी कराकर प्रभावित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिलाया जाना चाहिए। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह सीबीआई जांच में सहयोग करेगी और अनैतिक तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को अविलंब निलंबित कर उनके विरुद्ध आगे कठोर कार्रवाई करेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar