Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूल से लौट रहे प्रधानाध्यापक को मार दी गोली, उनकी बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका के साथ बदमाशों ने ये किया, शिक्षक की मौके पर ही मौत

स्कूल से लौट रहे प्रधानाध्यापक को मार दी गोली, उनकी बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका के साथ बदमाशों ने ये किया, शिक्षक की मौके पर ही मौत

by Manju Maurya

Ballia News: बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. देवरिया के सरकारी कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक रहे देवेंद्र यादव बच्चों को पढ़ाकर बाइक से सहयोगी शिक्षिका कंचन सिंह के साथ लौट रहे थे, तभी तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ओवरटेक किया और महिला के गले से चैन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने देवेंद्र यादव को गोलियों से भून डाला और मौके से फरार हो गए. इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल है.

पुलिस के मुताबिक पहले महिला शिक्षिका के साथ लूट की कोशिश हुई. देवेंद्र यादव ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें निशाना बनाया गया. गंभीर रूप से घायल देवेंद्र यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. शिक्षिका के पति ने बताया कि घटना के दौरान उनकी पत्नी की चैन भी छीन ली गई और कपड़े भी फट गए. इस हत्या के कारण शिक्षकों और आम जनता में रोष फैल गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है.

पुलिस ने चार टीमें गठित करके जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज समेत तमाम तकनीकी और मैनुअल सुरागों पर काम चल रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा. एसपी ने कहा है कि इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मिलेगी.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar