अमरोहा के सैदनगली का मामला, गंभीर हालत में शिक्षिका हायर सेंटर रेफर
सैदनगली। क्षेत्र के शब्दल्पुर शकी स्थित सीताराम इंटर कॉलेज में छात्रा की पिटाई से नाराज परिजनों ने विद्यालय में घुसकर शिक्षिका कमलेश पर हमला कर दिया। शिक्षिका को बुरी तरह पीटा। घायल शिक्षिका को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सैदनगली क्षेत्र के शब्दत्पुर शर्को स्थित सीताराम इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह करीब 11 बजे शिक्षिका कमलेश कक्षा 10 की छात्राओं को पढ़ा रही थीं। इस बीच कक्षा 12 की एक छात्रा के परिजन विद्यालय में लाठी-डंडे लेकर घुस आए और शिक्षिका कमलेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह देख बच्चों में चीखपुकार मच गई। शोर सुन स्टाफ व अन्य लोग मौके पर जमा हो गए।
हमले के आरोपी परिजनों का कहना है कि शनिवार को उनके परिवार की बच्ची के साथ शिक्षिका
कमलेश ने मारपीट की थी। बच्ची पर गृहकार्य पूरा करके न लाने का आरोप लगाया था। घर जाकर बच्ची ने इसकी शिकायत की लेकिन अगले दिन रविवार की छुट्टी थी।
स्टाफ ने बताया कि सोमवार को हुई इस घटना में शिक्षिका कमलेश बेहोश हो गई। उनके सिर में भी चोट है। शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्रधानाचार्य खेमपाल सिंह ने छात्रा के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर थाने में तहरीर दी है। दूसरी ओर छात्रा के परिजन भी धाने पहुंचे और उन्होंने मारपीट में छात्रा और उसके दो भाइयों को चोट लगने की बात कही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच की जा रही है।