अलीगढ़,
अलीगढ़ में थूक लगाकर रोटी बनाने गाजियाबाद और बागपत के बाद अब की वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एफडीए की टीम ने जयगंज स्थित नूरी होटल पर छापेमारी की। यहां से चिकिन कोरमा का नमूना भी लिया गया। विभाग की जांच में वीडियो पुराना पाया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया था। विजय विहार के मेनरोडप रोड पर करीम होटल की ये घटना थी। इसका वीडियो भी वायरल कर दिया गया था। इसमें देखा जा सकता है कि एक होटल कर्मचारी रोटी बनाते समय उस पर थूकता नजर आ रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद होटल कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। वहीं अलीगढ़ के जयगंज स्थित नूरी होटल का एक वीडियो वायरल हुआ। करीब 24 सेकेंड वीडियो में तंदूर पर एक कारीगर रोटी सेक रहा है। सूचना मिलने पर टीम नूरी होटल पर पहुंची। विभाग के अनुसार होटल संचालक ने बताया कि यह वीडियो काफी पुराना है। देर रात पुलिस ने ढ़ावा मालिक और नौकर को हिरासत में लेकर पूछता शुरुकर दी है।
एफडीए ने छापेमारी कर 13 नमूने लिए
अलीगढ़। नवरात्रि और दशहरा पर्व को सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को जिले में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य व्रत की मिठाईयाँ, घी, दुग्ध उत्पाद, आटे, सूखे मेवे और अन्य फलाहार में मिलावट रोकना और जनता को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। मण्डलीय सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 13 प्रमुख नमूने संग्रहित किए हैं।