Home News राहत : आयकर की ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

राहत : आयकर की ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

by Manju Maurya

 नई दिल्ली, । आयकर की ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने वाले करदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने ऑधिकारिक तौर पर कर रिपोर्ट दाखिल करने की आखिरी तारीख को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।

दरअसल, बाढ़, भूस्खलन, तकनीकी गड़बड़ियां और अनुपालन चुनौतियां के कारण बहुत सारे करदाता अभी तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट नहीं दाखिल कर पाए थे, ऐसे वे इसकी अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए आयकर विभाग ने लिखा, ‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (ए) में संदर्भित करदाताओं के लिए पिछले साल 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2025-26) के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तय तारीख को 30 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 करने का फैसला लिया है।’ उम्मीद है इससे आयकरदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

आईटीआर-5 और 7 फॉर्म कौन भरते हैं: दरअसल, आईटीआर-5 फॉर्म उन करदाताओं के लिए है जो न तो व्यक्तिगत करदाता हैं और न ही एचयूएफ में आते हैं। इस फॉर्म का इस्तेमाल कई तरह की संस्थाएं करती हैं, जिनमें फर्म, लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप, एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स, ज्यूरिडिकल पर्सन्स, बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स, आर्टि फिशियल कोऑपरेटिव सोसाइटी और लोकल अथॉरिटी शामिल हैं।

इन्हें पहले टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होगी और उसके बाद आईटीआर फाइल करना होता है। वहीं, आईटीआर-7 फॉर्म खास कंपनियों और संस्थाओं के लिए है जिन्हें इनकम टैक्स कानून के अलग-अलग सेक्शनों के तहत रिटर्न भरना जरूरी है। इसमें मुख्य रूप से ट्रस्ट, धार्मिक या चैरिटेबल संस्थाएं, राजनीतिक दल, रिसर्च एसोसिएशन, यूनिवर्सिटी, कॉलेज और कुछ खास संस्थाएं शामिल हैं।

इन संस्थाओं की आय पर कर की गणना सामान्य करदाताओं की तरह नहीं होती।

हाई कोर्ट ने दिया था निर्देश

बता दें कर की ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी के लिए भीलवाड़ा और जोधपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने राजस्थान हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिका दाखिल की थीं। इन दोनों याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने सीबीडीटी को 31 अक्टूबर 2025 तक अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद गुरुवार को तारीख में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। ऑल इंडिया टैक्स प्रैक्टिशनर्स फेडरेशन ने सीबीडीटी से आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की तारीख को बढ़ाने मांग की थी।

वेबसाइट पर फॉर्म दाखिल करने की सुविधा शुरू

आयकर विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईटीआर-5 और 7 फॉर्म ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू कर दी है। विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि दोनों फॉर्म पहले से भरे हुए डेटा के साथ उपलब्ध हैं। ये दोनों ही फॉर्म विशेष श्रेणी के करदाताओं के लिए हैं। हिंदू अविभाजित परिवारों या किसी व्यक्तियों के लिए नहीं हैं। इस बार जिन टैक्सपेयर्स को ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होती है, उनके लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं, जिन पर टैक्स ऑडिट लागू नहीं होता, उनके लिए अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 थी, जो अब निकल चुकी है। कहने का मतलब ये हुआ कि अभी भी वे टैक्सपेयर्स जिनका ऑडिट जरूरी है, वे समय रहते अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

छात्राओं को दी गई बैंकिंग की जानकारी

लखनऊ,मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण में गुरुवार को परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की कक्षा 6 से 8 तक 1.91 लाख छात्राओं को बैंकों से लेनदेन की जानकारी दी गई।

उन्हें बैंक ले जाकर बैंकिंग व्यवस्था, वित्तीय सेवाओं और डिजिटल बैंकिंग की बारीकियों के साथ खाता खोलने की प्रक्रिया, पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड के उपयोग की जानकारी दी गई। इमहानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण यात्रा की नींव है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar