प्रतापगढ़। गांधी जयंती के अवसर पर बृहपतिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
स्टेडियम में सुबह 7.30 बजे पांच
किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे से समस्त कार्यालयों, विद्यालयों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर राम धुन गायन होगा। कार्यालयों में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर
स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। चिलबिला पार्क में पौधरोपण के साथ जोगापुर व अस्पताल के बगल स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। बौद्ध विहार चिलबिला में राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
02 अक्टूबर गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु BSA का आदेश जारी



