लखनऊः प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में जहां प्रधानाध्यापक का पद खाली है, वहां अब सबसे वरिष्ठ शिक्षक अस्थायी संभालेंगे। बेसिक शिक्षा विभागाचे इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मानकों के तहत ऐसे स्कूल जिनमें कक्षा एक से पांच तक में 150 से कम तथा कक्षा छह से आठ तक में 100 से कम बच्चे हैं, वहां पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने तक वरिष्ठतम शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जाएगा। अगर वरिष्ठ शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, तो यह जिम्मेदारी अगले कनिष्ठ शिक्षक को बिना किसी अतिरिक्त मानदेय के दी जाएगी।

त्रिपुरारी दुबे और अन्य के मामले में दाखिल याचिका पर हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह निर्देश
हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वेसिक शिक्षा विभाग से निर्देश जारी
बिना किसी अतिरिक्त मानदेय दिए ही संभालेंगे प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी
उद्योगों की जरूरतों से जुड़ेगी तकनीकी शिक्षा
प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से सीधे जोडा जाएगा। स्टार्टअप, इनोवेशन, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने पहल की है। विभागीय संस्थानों में इसके लिए विशेष स्टार्टअप और इनोवेशन सेल स्थापित किए जाएंगे, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ ही उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल विकसित कर सकें।
मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विभाग की समीक्षा
जारी किया गया है। इसके तहत याचिका दाखिल करने वाले इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को ही प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने का निर्देश दिया गया है, अन्य के मामले में नहीं।
बैठक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में तकनीकी शिक्षा की बड़ी भूमिका है। इसके लिए आवश्यक है कि तकनीकी संस्थान न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें, बल्कि रोजगारपरक प्रशिक्षण और उद्योगों से प्रत्यक्ष जुड़ाव भी सुनिश्चित करें। राज्य के तकनीकी संस्थानों को युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई दिशा में काम करना होगा।
अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यह स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद खाली है. वहां प्रभारी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति संबंधित जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अपनी जिलेवार सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के आधार पर करेंगे। यदि वरिष्ठ सहायक शिक्षक प्रभारी पद की जिम्मेदारी लेने से लिखित रूप में मना करते हैं. तो अगले क्रम के शिक्षक को यह दायित्व दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह का कहना है कि जब तक पदोन्नति के माध्यम से स्थायी प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक प्रभारी प्रधानाध्यापकों को भी प्रधानाध्यापक के समान वेतन दिया जाना न्यायसंगत है। यदि अदालत ने किसी शिक्षक को यह लाभ दिया है. तो अन्य शिक्षक भी उसी आधार पर न्यायालय जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है, उनके इंचार्ज को भी प्रधानाध्यापक का वेतन देने पर विचार करना चाहिए।