लखनऊ। टीईटी मुद्दे पर शुरू हुआ आंदोलन 25
अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने सभी प्रांतीय, मंडलीय, जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम काली पट्टी बांध कर पठन पाठन कार्य एवं हस्ताक्षर अभियान आंदोलन कार्यक्रम आगामी 25 अक्तूबर 2025 तक” यथावत जारी रहेगा इस बीच केंद्र सरकार द्वारा कोई उचित समाधान नहीं निकाला जाता तदोपरांत दिल्ली कूच करने के लिए

25 अक्तूबर 2025 को आंदोलन की घोषणा की जाएगी। पहले यह आन्दोलन 22 सितंबर से 15 अक्तूबर तक था।
पाण्डेय ने बताया कि टीईटी संबंधी वर्तमान प्रकरण प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश के शिक्षकों की समस्या है। उप्र बीटीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बयान जारी कर कहा है कि यूपी से करीब 1,86,000 तथा देश भर से कुल 10 लाख शिक्षक टीईटी मामले में प्रभावित हो रतहे हैं। इनकी नौकरी जाने का डर है। इसी को ध्यान में रखकर देश भर से 10 लाख शिक्षक 24 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आन्दोलन के लिए पहुंचेंगे।