प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर विकासखंड भगवतपुर (कौड़िहार) में मंगलवार को अनुशासनहीनता से संबंधित घटना के बाद एआरपी (सामाजिक विषय) गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भगवतपुर (कौड़िहार) की ओर से स्थलीय निरीक्षण और जांच में गजेंद्र सिंह पर कई आरोप सही पाए गए हैं। वे विद्यालय में बाहरी व्यक्तियों के साथ प्रवेश कर कक्षा में वीडियो बनाने लगे। शिक्षण कार्य में बाधा डालने पर अध्यापिकाओं के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। फिर प्रभारी प्राथमिक अध्यापक सौरभ सिंह के साथ मारपीट की। घटना के

समय प्रभारी प्राथमिक अध्यापक बीआरसी में थे। जांच में यह भी पाया गया कि गजेंद्र ने शिक्षण कार्य का फीडबैक नहीं लिया और पिछले अनुश्रवण कार्यक्रम की जानकारी भी संसाधन केंद्र को उपलब्ध नहीं कराई थी। इन गंभीर आरोपों के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने जारी आदेश में निर्देश दिया है कि निलंबन अवधि में वे किसी प्रकार के पर्यवेक्षण कार्य से विरत रहेंगे। उन्हें शामलीपुर विकासखंड मेजा में संबद्ध किया गया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की आगे की जांच के लिए स्वयं पदेन अधिकारी नियुक्त किया