Home News एसआईआर : पता बदल गया है तो मतदाता को देना होगा घोषणा पत्र

एसआईआर : पता बदल गया है तो मतदाता को देना होगा घोषणा पत्र

by Manju Maurya

 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिनका पता बदल गया है या नए मतदाता हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना होगा। इस स्थिति में संशोधन का कार्य आलेख प्रकाशन यानी नौ दिसम्बर के बाद ही होगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि जिनका नाम इस साल 27 अक्तूबर को जिस स्थान पर था उसी आधार पर गणना प्रपत्र भरा जाएगा। साथ ही शिफ्टिंग यानी स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 घोषणा पत्र के साथ भरना होगा। जो इस साल 18 वर्ष के हो गए हैं, ऐसे युवा मतदाताओं को भी घोषणा पत्र के साथ फार्म-6 भरना होगा। ये दोनों ही आवेदन नौ दिसम्बर के बाद किए जा सकते हैं। एक ईआरओ के अनुसार जो ऑन लाइन भरना चाह रहे हैं उनके लिए पोर्टल खुला हुआ है लेकिन वोटर लिस्ट अभी लॉक है। जैसे ही वोटर लिस्ट खुल जाएगी आवेदन पर सत्यापनहोगा।

पुरानी लिस्ट में नाम नहीं है तो ऊपर का कॉलम भरें

गणना प्रपत्र भरते समय यदि 2003 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो ऊपरी हिस्से में अपना विवरण दर्ज करना होगा। यदि नाम है तो गणना प्रपत्र के नीचे वाले हिस्से में बाईं तरफ उस विवरण को दर्ज करना होगा।

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्टी पदाधिकारियों से वर्चुअल एसआईआर अभियान को गति देने पर चर्चा की। तय किया गया कि रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद सभी कार्यकर्ता कम से कम 25 घरों में संपर्क करेंगे और गणना प्रपत्र भरकर जमा कराएंगे। कुंडी खटकाओ अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शनिवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, एमएलसी मुकेश शर्मा उत्तर मंडल, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडल चार में लोगों से मुलाकात की। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्वी मंडल के लोगों से मुलाकात कर एसआईआर गणना प्रपत्र भरने तथा जमा करने की अपील की।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें

तहसील कार्यालय मलिहाबाद 0521- 2211038

होम्योपैथिक मेडिकल कालेज हैनीमैन 0522- 2727919

गोल मार्केट एलडीए कालोनी कानपुर रोड 0522- 7960851

आइटीआइ अलीगंज 0522- 2339875

विकास भवन इंदिरानगर 0522- 2355617

कार्यालय जिला पंचायत कैसरबाग 0522- 2629876

कांशीराम ग्रीन इको गार्डेन 0522- 2979743

तहसील कार्यालय मोहनलालगंज 0522-2979743

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शहरी इलाकों में संभाला मोर्चा

लखनऊ। शहरी क्षेत्र में एसआईआर की कमान सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा को सौंपी है। सपा की ओर से नियुक्त किए गए लखनऊ महानगर के प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव प्रो. अभिषेक मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बूथ लेवल एजेंटों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान शहर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी ने आईडी फार्म से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी साझा की।

डीएम ने कैंट में देखी स्थिति

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अब तक 47 फीसदी मतदाताओं का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया जा चुका है। इनमें भी ग्रामीण इलाकों का प्रतिशत करीब 57 है। शहरी क्षेत्र में गणना प्रपत्र भरे जाने की रफ्तार सुस्त है।

लखनऊ। एसआईआर) के तहत 61 प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटली करण किया जा चुका है। कुल 15.44 करोड़ में से 9.41 करोड़ मतदाओं के गणना प्रपत्रों का अब तक डिजिटलीकरण किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने वोटरों से फिर अपील की कि अगर उनके मतदाता सूची में दो अलग-अलग निवास स्थान पर नाम दर्ज है और उन्हें दो-दो गणना प्रपत्र मिल जाते हैं तब भी वह एक ही फॉर्म भरें।

एसआईआर की प्रगति देखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने शनिवार को निरीक्षण किया। जिलाधिकारी विधानसभा-173 लखनऊ पूर्व, विधानसभा-169 बक्शी का तालाब (बीकेटी) व विधानसभा-175 लखनऊ कैंटोनमेंट के विभिन्न क्षेत्रों में गए। इस दौरान उन्होंने रहीमनगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल के बूथ संख्या 228, 229, 230, 231, 232, 233 एवं 234, महानगर स्थित माउंट फोर्ट इंटर कालेज के बूथ संख्या 209 एवं 210 की स्थिति देखी। बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar