Home PRIMARY KA MASTER NEWS एसआईआर में लापरवाही पर तगड़ा ऐक्शन, बहराइच के बाद अब रामपुर में पांच बीएलओ सस्पेंड

एसआईआर में लापरवाही पर तगड़ा ऐक्शन, बहराइच के बाद अब रामपुर में पांच बीएलओ सस्पेंड

by Manju Maurya

यूपी में चल रहे एसआईआर में लापरवाही करने वाले सात बीएलओ को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई दो अलग-अलग जिलों में की गई है। बहराइच में दो और रामपुर में पांच बीएलओ को सस्पेंड किया गया है।

यूपी में हो रहे एसआईआर में लापरवाही पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बहराइच में दो बीएलओ पर डीएम ने कार्रवाई की तो रामपुर में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर में लापरवाही पर पांच बीएलओ को निलंबित कर दिया है। इनमें दो शिक्षामित्र और दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हैं। जिले में एसआईआर का काम तेज गति से चल रहा है। चार दिसंबर तक बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाना है। मगर कुछ स्थानों पर बीएलओ इसमें कोताही बरत रहे हैं.

ऐसे में प्रशासन की निगाह सख्त हो गई है। एक दिन पहले एसआईआर में लापरवाही पर शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की गई थी। अब शुक्रवार को नियुक्ति स्थल प्राथमिक विद्यालय अलीनगर जागीर पर शिक्षामित्र शमशाद अली, सैजनी नानकार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शाजिया, बीडीओ कार्यालय बिलासपुर पर सींचपाल शुएब खां, सुंदर लाल इंटर कालेज मोहल्ला कूंचा पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता रावत और कंपोजिट विद्यालय पटवाई पर शिक्षामित्र हरिशंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एसआईआर में लापरवाही पर दो बीएलओ निलम्बित

इसी तरह बहराइच में भी एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ पर गाज गिरी है। दोनों बीएलओ को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-284 मटेरा अन्तर्गत मतदेय स्थल 322-प्रावि मोहम्मद नगर (बढ़ईपुरवा) के लिए तैनात बीएलओ प्रधानाध्यापिका प्रावि बढ़इनबाग शमा नफीस तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा अन्तर्गत मतदेय स्थल संख्या 307 नौसर गुमटिहा पर तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक अनुराग पर लापरवाही का आरोप था। बीएसए ने बताया कि उप जिलाधिकारी व बीडीओ, चित्तौरा द्वारा बार बार निर्देश देने तथा बीएसए, तहसीलदार व बीईओ चित्तौरा द्वारा फोन पर निर्देशित करने तथा 17 नवम्बर को स्वयं विद्यालय जाकर बीईओ द्वारा ड्यूटी प्राप्त कराने का प्रयास किया गया।

परन्तु नफीस द्वारा स्वेच्छाचारिता व हठधर्मिता अपनाते हुए ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई। और चिकित्सीय अवकाश हेतु आवेदन प्रेषित कर दिया गया। निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण सम्बन्धित के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार मतदेय स्थल संख्या 307 सं. वि. नौसर गुमटिहा पर तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक अनुराग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य नहीं किया जा रहा है। दूरभाष पर वार्ता करने पर सम्बन्धित द्वारा बीएलओ का कार्य करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया। जिस कारण विधानसभा बलहा का निर्वाचन कार्य अत्यन्त ही प्रभावित हुआ है। निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। कार्मिक का यह आचरण कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। बीएलओ अनुराग को आदेशों की अवहेलना किये जाने परतत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar