स्कूल से गैरहाजिर रहने पर मामले को निपटाने के लिए मांगे थे रुपये
शाहजहांपुर। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने कलान के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सतीश कुमार मिश्रा व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) सुशील सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। दोनों ने स्कूल से गैरहाजिर रहने के मामले को निपटाने के लिए एक शिक्षक से रिश्वत मांगी थी।

- मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना, आवेदन के चरण…..
- शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई पहल, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का डिज़ाइन जारी
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के संबंध में।
- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के शैक्षिक सत्र 2026-27 में नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (एन०एस०पी०) खुलने के सम्बन्ध में।
- विभागीय आदेश के उपरांत ही निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाए—-आवेदन एवं E-KYC की सम्पूर्ण प्रक्रिया, देखें 👇
मथुरा के थाना राया के मोहल्ला पठानपाड़ा निवासी डब्ल्यू कुमार कलान विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। गत दिनों बीईओ के निरीक्षण में स्कूल से गैरहाजिर मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि मामले को निस्तारित करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गई। डब्ल्यू कुमार ने मामले की
शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली से की। सोमवार को टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह कलान पहुंचे। दोपहर 2:13 बजे डब्ल्यू कुमार ने जैसे ही धनराशि दी, एंटी करप्शन टीम ने बीईओ व एआरपी को दबोच लिया। उन्हें कार में बैठाकर कटरा थाने ले जाया गया। आरोपियों के खिलाफ मीरानपुर कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है