Home PRIMARY KA MASTER NEWS परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन जनवरी से शुरू कराने की तैयारी

परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन जनवरी से शुरू कराने की तैयारी

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में बालवाटिका से कक्षा दो तक के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। इसके तहत जनवरी से मार्च के बीच में विद्यालयों में निपुण टेस्ट कराया जाएगा। वहीं नोट और सिक्कों की पहचान करने वाले बच्चे गणित में निपुण माने जाएंगे।

निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षा को बच्चों के जीवन से जोड़ने की नई पहल की गई है। इसमें बच्चों को सरल और सहज ढंग से प्रक्रिया को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाना तय किया है। विद्यालयों में निपुण भारत मिशन पर आधारित शिक्षा नीति और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत शिक्षा मंत्रालय ने निपुण लक्ष्य को निर्धारित किया है।

बच्चों को पढ़ने, लिखने व समझने की क्षमता विकसित की जा रही है। इसके तहत अगर बच्चा एक रुपया से 20 रुपये तक के नोट और सिक्कों की पहचान कर लेता है तो उसे निपुण माना जाएगा। इसी तरह कक्षा दो तक के बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता का आकलन किया जाएगा।

इसमें बच्चा छः से आठ वाक्यों को पढ़कर समझ सके, चार-पांच वाक्यों की छोटी कहानी लिख सके, तथा 99 तक के अंकों को पहचान कर सके।

शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर ही बच्चों को निपुण घोषित किया जाएगा। पिछले साल हुए निपुण आकलन में यह पता चला कि लगभग 60 प्रतिशत बच्चे निपुण लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सके हैं। इस वर्ष विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चों को निपुण बनाया जाए ताकि वे आगे की कक्षाओं में सीखने में सक्षम हो सकें। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar