Home News अनुपूरक बजट को अंतिम रूप देने में जुटा वित्त विभाग

अनुपूरक बजट को अंतिम रूप देने में जुटा वित्त विभाग

by Manju Maurya

लखनऊ,  अनुपूरक मांगों के लिए विभागों से आए प्रस्तावों को वित्त विभाग अंतिम रूप देने में जुट गया है। सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ हुई बैठक में मिले निर्देशों के बाद नए सिरे से प्रस्तावों का आकलन किया गया है। अनुपूरक बजट सोमवार को विधानमंडल में पेश किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक अनुपूरक मांगों में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बड़ी रकम दी जा सकती है।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में आधारभूत सुविधाएं बनाने के लिए बजट में व्यवस्था होगी। सूत्रों के मुताबिक अनुपूरक बजट का आकार 25 से 30 हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। बीते साल सरकार ने 17,865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से रकम इस साल अप्रैल से रुकी हुई है। वहीं, केंद्र सरकार ने अटल भूजल मिशन बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार इसे अपने बजट से चलाने के लिए विभाग को पैसा देगी। सूत्रों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने सड़क परियोजनाओं के लिए करीब 6000 करोड़ रुपये की मांग की है। ग्राम्य विकास, धर्माथ कार्य व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी सरकार बजट में इंतजाम करेगी। चालू वित्तीय वर्ष का मूल बजट लगभग 8.08 लाख करोड़ रुपये का है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar