Home PRIMARY KA MASTER NEWS नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर नोकझोंक,सपा का वॉकआउट

नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर नोकझोंक,सपा का वॉकआउट

by Manju Maurya

आरक्षण के मुद्दे पर नोकझोंक,सपा का वॉकआउट

नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर बुधवार को विधान परिषद में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने जमकर हंगामा किया। सपा के सदस्यों ने वेल में पहुंच कर नारेबाजी की और उसके बाद सदन से बहिर्गमन कर गए। सपा के सदस्य नेता सदन के जवाब से असंतुष्ट थे।

दरअसल, नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए कहा कि आरक्षण के मामले में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया रहा है, इसमे किसी भी तरह गड़बड़ी किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। अगर कहीं एक पद भी है, तो वहां भी आरक्षण की कोई चोरी नहीं होने दी जाएगी।

नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संविधान भी सुरक्षित है, आरक्षण भी सुरक्षित है। पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत, अनूसूचित जाति के लिए 21 प्रतिशत, अनुसूचित जन जाति के लिए 2 प्रतिशत और गरीब सवर्णो के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। इसके साथ कोई छेड़छाड़ किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी।

इससे पूर्व सपा ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत नौकरियों में आरक्षण का मुद्दा उठाया। सपा सदस्य किरणपाल कश्यप और मान सिंह ने कहा कि नौकरियों में आरक्षण पर डकैती डाली जा रही है। उन्होंने हाल ही में लेखपाल भर्ती और आरओ, एआरओ भर्ती का उदाहरण दिया। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने भी कहा कि दलितों ओबीसी के आरक्षण की व्यवस्था का सरकार पालन क्यों नहीं कर रही? इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर बात के दो पक्ष होते हैं। आप दोनों पक्ष जानते हैं लेकिन बताते नहीं। लेखपाल भर्ती में मैंने और मुख्यमंत्री ने खुद निर्देश दिए हैं कि दोबारा विज्ञापन जारी किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष को पहले भी बाहर निकाला है

इस वर्ष बजट सत्र के दौरान 19 फरवरी को भी नेता प्रतिपक्ष को मार्शल द्वारा विधान परिषद से बाहर किया जा चुका है। तब मुद्दा महाकुंभ पर चर्चा का समय बढ़ाने का था। उस समय भी नेता प्रतिपक्ष ने पीठ की बात मानने से इनकार कर दिया था। तब सभापति के निर्देश पर मार्शल ने उन्हें उठाकर सदन से बाहर कर दिया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar