Home PRIMARY KA MASTER NEWS 8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट: इस राज्य में आठवें वेतन आयोग के गठन का एलान, बना पहला स्टेट; कब होगा लागू?

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट: इस राज्य में आठवें वेतन आयोग के गठन का एलान, बना पहला स्टेट; कब होगा लागू?

by Manju Maurya

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के बीच बड़ी खबर सामने आई है। असम सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) के गठन का एलान कर दिया है। इसी के साथ असम, आठवां राज्य वेतन आयोग लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने घोषणा की कि असम सरकार ने 8वें राज्य वेतन आयोग (8th State Pay Commission) के गठन का फैसला किया है।

राज्य वेतन आयोग लागू करने के बाद क्या बोले सीएम?

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी कर दिए हैं, लेकिन अब तक किसी भी राज्य ने अपना वेतन आयोग नहीं बनाया था। उन्होंने बताया कि असम सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव शुभस दास की अध्यक्षता में 8वें राज्य वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। इसके साथ ही असम देश का पहला राज्य बन गया है जिसने यह कदम उठाया है। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के कल्याण और प्रगतिशील शासन की दिशा में एक अहम कदम है।

31 दिसंबर से सातवां वेतन आयोग समाप्त!

दरअसल, 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है और उसके बाद से 8वें वेतन आयोग के प्रावधान लागू होने की संभावना है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। हालांकि, वेतन बढ़ोतरी को लेकर टाइमलाइन पर विशेषज्ञों की राय थोड़ी सतर्क है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग का क्रियान्वयन वित्त वर्ष 2027-28 या 2028-29 तक टल सकता है। वहीं अन्य एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंद्र सरकार ने 2025 की शुरुआत में वेतन आयोग और उसके ToR को मंजूरी दी थी, जबकि औपचारिक नोटिफिकेशन नवंबर 2025 के आसपास जारी हुए। आमतौर पर किसी वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें देने में करीब 18 महीने का समय लगता है। ऐसे में अंतिम मंजूरी और नई सैलरी संरचना की अधिसूचना 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आने की संभावना है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar