कृपया अवगत कराना है कि NIPUN विद्यालय आकलन की प्रक्रिया को NIPUN+ ऐप पर समझाने तथा ऐप में प्रश्नपत्र के प्रवाह (Question Paper Flow) को स्पष्ट करने के उद्देश्य से, समस्त BSA, DC NIPUN एवं DCTs के लॉगिन NIPUN+ ऐप पर सृजित किए गए हैं, जिनमें Practice Test की सुविधा सक्षम (Enabled) कर दी गई है।
यह Practice Test सुविधा NIPUN विद्यालय आकलन हेतु Sample Question Papers के माध्यम से वास्तविक समय में होने वाले आकलन की प्रक्रिया, प्रश्नों की क्रमबद्धता तथा ऐप आधारित कार्यप्रणाली को समझने हेतु उपलब्ध कराई गई है।
अतः निर्देशित किया जाता है कि आप सभी NIPUN+ ऐप पर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें, लॉगिन के समय Mentor Login विकल्प का चयन करें तथा Practice Test पर क्लिक करते हुए Sample Assessment को अनिवार्य रूप से स्वयं करें, ताकि वास्तविक आकलन के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की समुचित एवं व्यावहारिक समझ सुनिश्चित की जा सके।
App link:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.technosys.prernanipunlakshya
आज्ञा से,
महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश