देवरिया/गोरखपुर, हिटी। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी मामले में रविवार को गुलरिहा पुलिस ने देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। देवरिया की डीएम ने लिपिक संजीव सिंह को निलंबित करते हुए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
कुशीनगर के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक
विद्यालय, मदरसन में शिक्षक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। शुक्रवार की रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट और वीडियो में उन्होंने बीएसए कार्यालय के लिपिक पर प्रताड़ना और
रुपये लेने का आरोप लगाया था। गुड़िया सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 20 फरवरी को उनके पति को बीएसए कार्यालय में अपमानित कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उसी रात में उन्होंने जान दे दी।
शासन ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की
लखनऊ। देवरिया के शिक्षक की खुदकुशी के मामले में शासन ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में एससीईआरटी के जेडी डा. पवन सचान, बेसिक शिक्षा निदेशालय में तैनात उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार उपाध्याय, संबंधित तहसील के एसडीएम तथा गोरखपुर मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने रविवार को समिति के गठन के आदेश जारी कर दिए
👇👇👇
https://www.facebook.com/share/p/17xeDL7xUq