लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 28 फरवरी तक मानव संपदा पोर्टल खोले जाने की मांग मुख्य सचिव एसपी गोयल से की है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष एनडी द्विवेदी ने कहा कि सभी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए थे। कुछ कर्मचारी अपनी स्थिति स्पष्ट करने से बचे रह गए हैं और उनका वेतन भी रुक गया है। परिवार को समस्या हो रही है। लिहाजा 28 तक पोर्टल खोला जाए ताकि कर्मचारी उसमें अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकें और उनका वेतन उन्हें मिल सके
107