पडरौना (कुशीनगर) : गोस्वामी तुलसीदास इंटर कालेज में 12वीं कक्षा के 700 छात्रों (पत्राचार पंजीयन) के बोर्ड परीक्षा फार्म निरस्त होने के मामले में प्रधान लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक के विरुद्ध जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। यह कार्रवाई कार्यवाहक प्रधानाचार्य नागेश चतुर्वेदी की तहरीर पर हुई है।
प्रधानाचार्य ने तहरीर में बताया कि अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज से हुए पत्राचार के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन्हें कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। विद्यालय के प्रधान लिपिक द्वारा 12वीं की परीक्षा 2026 से संबंधित आवेदन प्रपत्रों एवं अभिलेखों पर अनधिकृत रूप से हस्ताक्षर किया। परीक्षा शुल्क को नियमानुसार
कुशीनगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कालेज का मामला
अनधिकृत हस्ताक्षर व शुल्क जमा न करने पर निरस्त हुए थे फार्म
समय पर जमा न कराकर वित्तीय अनियमितता एवं दायित्व के प्रति लापरवाही बरती। इस वजह से 700 विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र निरस्त हो गए। इससे छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को गंभीर क्षति पहुंची है। प्रधान लिपिक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों की अवहेलना एवं कर्तव्य में घोर लापरवाही की है। इससे प्रभावित छात्रों का चालू शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो गया। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे में साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।