प्रतापगढ़ : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम को प्रदेश का माडल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएस) के साथ बैठकर एक कारी रणनीति तैयार की है। इस योजना में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जो स्वयं या क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के माध्यम से निर्धारित दिनों में तिथि भोजन की व्यवस्था करेंगे।

जिले के 2372 परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों में भी मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जा रहा है। शासन की ओर से तिथि भोजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस संदर्भ में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने छह नवंबर 2025 को बीएसए को पत्र भेजा था। इसके बाद बीएसए ने 11 नवंबर 2025 को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए थे। सीडीओ डा. दिव्या मिश्रा ने इस योजना को
13 ब्लाकों में निर्धारित दिन, प्रधानों को दी गई जिम्मेदारी, जल्द होगी शुरुआत, जिले के परिषदीय स्कूलों के साथ अन्य विद्यालयों में चल रही मध्याह्न योजना
6 तिथि भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सीडीओ डा. बनाई गई है। जल्द ही इसका क्रियान्वयन जनपद में कराया जाएगा। इसके लिए विभाग से पत्र जारी किया गया है। – भूपेंद्र सिंह, बीएसए
गति देने के लिए ग्राम प्रधानों के माध्यम से नई रणनीति बनाई है। जिला समन्वयक मो. इजहार ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने 10 फरवरी को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सफल क्रियान्वयन का आदेश दिया है। इस योजना के तहत बच्चों को पका पकाया भोजन, फल, किताबें, यूनिफार्म, स्वेटर और बैग भी वितरित किए जाएंगे। प्रधानाध्यापक और प्रबंध समिति के सदस्य मेन्यू तय करेंगे।