मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
की कक्षा 12 की एप्लाइड मैथमैटिक्स की परीक्षा प्रश्नों के कारण नहीं, बल्कि प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड की वजह से चर्चा में आ गई। नौ मार्च को मेरठ समेत कई परीक्षा केंद्रों पर जब क्यूआर कोड स्कैन किया गया तो सत्यापन की जानकारी की जगह यूट्यूब का म्यूजिक वीडियो खुल गया। यह वीडियो ब्रिटिश सिंगर रिक एस्टली का 1987 में रिलीज हुआ मशहूर गीत ‘नेवर गाना गिव यू अप’ से जुड़ा बताया जा रहा है।
आमतौर पर प्रश्नपत्रों पर दिया गया क्यूआर कोड उसकी प्रामाणिकता जांचने और पेपर कोड की पुष्टि के लिए होता है, लेकिन
इंटरनेट मीडिया पर उठे सवालों के बीच बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण
कहा, प्रश्नपत्र पूरी तरह विश्वसनीय, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
कक्षा 12वीं एप्लाइड गणित के प्रश्नपत्र पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर खुला यह वीडियो स्रोतः शिक्षक >>
ऐसा नहीं होने से परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई पोस्ट साझा की जा रही हैं। कुछ लोगों ने मीम और मजाक के साथ लिखा कि सीबीएसई
ने बोर्ड परीक्षा के बीच पूरी एक पीढ़ी को रिकरोल कर दिया। हालांकि, सभी परीक्षा केंद्रों पर ऐसा अनुभव नहीं रहा। दिल्ली एनसीआर समेत कई केंद्रों के छात्रों का कहना है कि उनके प्रश्नपत्र पर मौजूद क्यूआर कोड
स्कैन करने पर केवल ए या क्यू जैसे साधारण अल्फाबेट मार्कर ही दिखाई दिए और कोई बाहरी लिंक नहीं खुला।
सीबीएसई ने इस मामले में मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा के प्रश्नपत्रों में कई सुरक्षा फीचर दिए गए हैं, जिनमें क्यूआर कोड भी शामिल है। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12 की एप्लाइड मैथमैटिक्स के कुछ प्रश्नपत्र सेट में क्यूआर कोड स्कैन करने पर यू-ट्यूब वीडियो खुलने की जानकारी सामने आई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच शंका पैदा हुई। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र पूरी तरह से प्रामाणिक हैं और उनकी सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं हुआ है।