प्रयागराजः एक अप्रैल से आरंभ होने वाले नए शैक्षिक सत्र 2026-2027 के लिए यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने वार्षिक कैलेंडर सोमवार को जारी कर दिया। इसमें कई नए और महत्वपूर्ण बदलाव हैं। नए सत्र से प्रत्येक विद्यालय में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा का आयोजन अंग्ग्रेजी में किया जाएगा। यदि विद्यालय में कोई अन्य भाषा भी प्रचलित हो तो सप्ताह में एक दिन यथासंभव प्रार्थना सभा उस ‘भाषा में भी संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रार्थना सभा में प्रतिदिन समाचार पत्र के मुख्य समाचारों को विद्यार्थियों से पढ़वाना होगा।
कैलेंडर के मुताबिक एक अप्रैल से सत्र आरंभ होगा और उसी दिन से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का पोर्टल क्रियाशील रहेगा, जिस पर कक्षा नौ के विद्यार्थियों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अपलोड किया जाएगा। विद्यार्थियों में स्क्रीन टाइम कम करने तथा समाचार पत्र पढ़ने की आदत प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा में समाचार पत्र विद्यार्थियों से पढ़वाए जाने के साथ उसमें प्रयुक्त कुछ कठिन शब्दों का उच्चारण एवं अर्थ सहित वाक्य प्रयोग भी बताना होगा।
यूपी बोर्ड का वर्ष 2026-2027 का शैक्षिक कैलेंडर जारी
विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा अंग्रेजी में
वर्ष 2027 की हाईस्कू इंटर परीक्षा फरवरी में
शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार वार्षिक परीक्षा के सभी विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। कक्षा 10 व 12 में 10 जनवरी 2027 तक तथा कक्षा नौ व 11 में 25 जनवरी तक पाठ्यक्रम पूर्ण करना होगा। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक होगी, जबकि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-2027 में किया जाएगा।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को मोबाइल लाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। किशोरावस्था में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पूर्व की तरह नए सत्र में नया सवेरा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षाधिकारी पहुंचकर में विद्यालयों में वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की समयसारिणी भी है।
संवाद करेंगे। वेबसाइट पर अपलोड किए गए वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर