प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी-2026 को लेकर सूचना जारी करते हुए अभ्यर्थियों को फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की अपील की है। आयोग के अनुसार 20 मार्च 2026 को जारी विज्ञप्ति के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां से अभ्यर्थी सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ‘uptet2026.in’ नाम से एक फर्जी वेबसाइट / URL https://uptet2026.in/ बनाई गई है, जो आधिकारिक वेबसाइट की तरह ही दिखती है और आवेदन से जुड़े विकल्प भी प्रदर्शित करती है। यह पूरी तरह भ्रामक है और अभ्यर्थियों को गुमराह करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल आयोग की
भ्रामक साइट चलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई आयोग ने अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की आर्थिक या मानसिक हानि से बचा जा सके।
शुल्क घटाने व त्रुटिहीन प्रश्नपत्र की मांग
यूपीटीईटी-2026 के बढ़े हुए शुल्क को कम करने और परीक्षाओं में त्रुटिरहित प्रश्नपत्र तैयार कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। अनिल सिंह ने कहा कि टीईटी के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 2000 रुपये तक देना पड़ रहा है। बेरोजगार युवाओं पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। इस दौरान राहुल पांडेय व ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।