22 जून तक कर सकेंगे धावला, 23 जून फीस जमा करने की अंतिम तिथि
, प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संवैधानिक निकायों, वैधानिक संस्थाओं और ट्रिब्यूनल में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने 12,256 संभावित रिक्तियां घोषित की हैं। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। 22 जून की रात 11 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। आनलाइन शुल्क जमा करने की
अंतिम तिथि 23 जून रात 11 बजे है। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 29 जून से एक जुलाई तक संसोधन विंडो खुली रहेगी।
इसके माध्यम से असिस्टेंट आडिट आफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स आफिसर, असिस्टेंट सेक्शन आफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल आफिसर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा दो चरणों में कंप्यूटर आधारित होगी। टियर-1 परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है, जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर में कराई जाएगी। कई पालियों में परीक्षा होने की स्थिति में अंकों का
सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 में 1,000 पद बढ़े
प्रयागराज : रेलवे
भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2025 में 1,000 पद बढ़ा दिए हैं। अब कुल रिक्तियों की संख्या 9,970 से बढ़ाकर 10,970 कर दी गई है। पदों में यह वृद्धिविलासपुर, भुवनेश्वर और सिकंदराबाद जोन में की गई है। अब लगभग 15,000 से 20,000 अतिरिक्त अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि शेष चयन प्रक्रिया और शर्ते पूर्ववत रहेंगी। सीबीटी-एक का परिणाम जून से जुलाई के बीच घोषित होने की
नार्मलाइजेशन किया जाएगा। शैक्षिक योग्यता के रूप में अधिकांश पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। जूनियर स्टैटिस्टिकल आफिसर के लिए 12वीं में गणित में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी विषय होना जरूरी है। आयु सीमा पदों के अनुसार 18 से 27 वर्ष, 18 से 30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष और 18 से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
संभावना है। जबकि सीवीटी-टू अगस्त सितंबर के बीच प्रस्तावित किया गया है। सीबीटी-दो में सफल अभ्यर्थियों का साइको टेस्ट अक्टूबर-नवंबर में और दस्तावेज सत्यापन-मेडिकल परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक संभावित है। दूसरी ओर सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2026 के तहत 11,127 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी इस समय चल रही है इसके लिए 14 जून तक आवेदन होंगे। इस भर्ती की परीक्षा से पहले ही 2025 की एलपी भर्ती के सीवीटी एक का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी, दिव्यांग और पात्र पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल एसएससी की नई वेबसाइट ssc.gov.in या mySSC मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा सकेंगे। पुराने पोर्टल पर बना ओटीआर मान्य नहीं होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को नई वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।