Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: शिक्षकों से वसूली करने वाला गिरफ्तार, पीड़ित शिक्षक ने सीडीओ से मिलकर शिकायत की, असाध्य प्रमाण पत्र देखने पर कार्रवाई

Primary ka master: शिक्षकों से वसूली करने वाला गिरफ्तार, पीड़ित शिक्षक ने सीडीओ से मिलकर शिकायत की, असाध्य प्रमाण पत्र देखने पर कार्रवाई

by Manju Maurya

गौरीगंज, (अमेठी) असाध्य रोग के प्रमाण पत्र पर सीएमओ की ओर से किए जाने वाले प्रति हस्ताक्षर के नाम पर बीएसए कार्यालय के कर्मियों ने शिक्षकों से अवैध वसूली की थी। मामले की पोल तब खुली जब एक शिक्षक का स्थानांतरण होने के बाद जांच में प्रति हस्ताक्षर फर्जी पाया गया। पीड़ित शिक्षक ने सीडीओ से मिलकर शिकायत की तो सीडीओ ने वसूली करने वाले एक कर्मी को मौके पर गिरफ्तार करवा लिया है।

बाजारशुकुल के प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में तैनात सहायक अध्यापक तैय्यब खां का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण मुरादाबाद के लिए हो गया है। स्थानांतरण में उनकी ओर से पत्नी को हृदय रोग से पीड़ित होने का प्रमाण पत्र लगवाया था। प्रमाण पत्र के सत्यापन में सीएमओ का प्रति हस्ताक्षर फर्जी पाया गया। कूटरचित प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा था।
सीडीओ से हुई शिकायत तो खुली पोल: सोमवार को शिक्षक ने सीडीओ से मामले की शिकायत की। शिक्षक का आरोप है कि स्थानांतरण में उनकी ओर से लगाया गया असाध्य रोग का प्रमाण पत्र सत्य है। असाध्य रोग के प्रमाण पत्र पर सीएमओ के प्रति हस्ताक्षर कराने के नाम पर बीएसए कार्यालय के संतोष कुमार सिंह ने उनसे 35 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से लिया था। लेकिन प्रमाण पत्र पर प्रति हस्ताक्षर फर्जी तरीके से कराया है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फीजियोथेरेपिस्ट संतोष कुमार सिंह को विकास भवन में तलब कर फोन पे के माध्यम से ली गई रकम का सत्यापन किया तो मामला सही पाया गया।

सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश बीएसए को दिया। सत्यापन में खुली फर्जीवाड़ा की पोल : जिले से कुल 482 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था । इनमें 12 शिक्षकों ने असाध्य रोग का प्रमाण पत्र लगाकर भारांक की मांग
की थी । असाध्य रोग के प्रमाण पत्र पर हुए प्रति हस्ताक्षर का सत्यापन कराने के लिए सीएमओ को भेजा गया था। इनमें से पांच प्रमाण पत्र पर हुए प्रति हस्ताक्षर फर्जी मिले थे। कूटरचित तरीके से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96