Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर

Primary ka master: नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर

by Manju Maurya

नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर

जगबीर घणघस/भिवानी, भिवानी का यह अध्यापक आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है. जिन्होंने अपने स्कूल में शिक्षा, अनुशासन व साफ-सफाईको लेकर मिसाल क़ायम की है. सुनील नेत्रहीन होने के बावजूद सरकारी स्कूल में बतौर मुख्य अध्यापक कार्यरत हैं।

सुनील कुमार स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. स्कूल में बेहतर साफ सफाई, बच्चों में अनुशासन और स्कूल के 100 फिसदी रिज़ल्ट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. सुनील कुमार अक्सर अपने स्कूल में नंगे पैर घुमते हैं ताकि स्कूल में साफ-सफाई और दरारों का पता चल सके और उसे ठीक करवाया जा सके।

वकालत करना चाहते थे सुनील

सुनील कुमार का कहना है कि वो वकालत करना चाहते थे. लेकिन उनके पिता ने कहा कि तुम एक शिक्षक बनो. क्योंकि शिक्षक IAS, IPS से लेकर देश के लिए बच्चों को फौजी वैज्ञानिक तक बनाता है. जीवन में कठिनाई भी बहुत आई, पर हार मानने की बजाय हमेशा चुनौती समझ कर मुक़ाबला कर उनसे पार पाया।

सुनील कुमार का मानना है कि सरकारी स्कूल किसी भी मामले में निजी स्कूलों से पीछे नहीं है . बस पूरा स्टाफ लगन से अपनी ड्यूटी निभा।

बेटी को है पिता पर गर्व

स्कूल के अध्यापक सुरेंद्र यादव का कहना है कि आंखें ना होने पर भी सुनील कुमार स्कूल की हर व्यवस्था और गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं. खुद भी बच्चों को बड़े अच्छे तरीके से पढ़ाते हैं. वहीं बच्चों का भी कहना है कि इन्हें अपने स्कूल के मुख्य अध्यापक के पढ़ाने का तरीक़ा बहुत अच्छा लगता है।

खुद सुनील की बेटी का कहना है कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है. क्योंकि वो हमेशा संघर्ष की राह अपनाते हैं और जीवन में नाम कमाने की प्रेरणा देते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96