Home PRIMARY KA MASTER NEWS BSA ऑफिस के बाबू ने चयन वेतनमान लगाने की एवज में शिक्षिका से मांगी ₹3000 की रिश्वत, गिरी गाज

BSA ऑफिस के बाबू ने चयन वेतनमान लगाने की एवज में शिक्षिका से मांगी ₹3000 की रिश्वत, गिरी गाज

by Manju Maurya

कासगंज: बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक ने चयन वेतनमान लगाने की एवज में शिक्षिका से मांगी ₹3000 की रिश्वत, बीएसए ने रोका वेतन

कासगंज, । शिक्षक से अपने ही विभागीय काम के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से कर दी है। इस पर शिक्षिका व कनिष्ट सहायक को बुलाकर आमने सामने बात कराई गई। जिस पर मामले की पोल खुलकर सामने आ गई। इस पर बीएसए ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कनिष्ट सहायक का वेतन रोकने के आदेश दिए। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली को सौंप दी गई।

मामला सोरों विकास खंड के गांव लुहर्रा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका से चयन वेतनमान लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। सोरों के लुहर्रा में तैनात सहायक अध्यापिका आकांक्षा उपाध्याय ने मौखिक रूप से शिकायत बीएसए राजीव कुमार से की थी।

शिक्षिका ने आरोप लगाते हुए बताया कि खंड शिक्षा कार्यालय सोरों में तैनात कनिष्ठ सहायक पूजा मिश्रा के द्वारा चयन वेतनमान प्रदान करने की प्रक्रिया को लेकर इसकी एवज में तीन हजार रुपये की मांग की गई। बीएएस ने इस मामले की जांच कराई।

सहायक अध्यापिका व कनिष्ठ सहायक का पक्ष भी सुना। इसमें कनिष्ठ सहायक के द्वारा अध्यापिका से धनराशि मांगना स्वीकार किया गया। बीएएस ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्ध मानते हुए व विभागीय छवि धूमिल होने के कारण कनिष्ठ सहायक का वेतन रोकने के आदेश खंड शिक्षाधिकारी सोरों को दिए हैं।

इस मामले की जांच भी खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी गई है। इस जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96