Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रान अलॉट नहीं, पर कट रहा एनपीएस का पैसा

Primary ka master: शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रान अलॉट नहीं, पर कट रहा एनपीएस का पैसा

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक के एडेड विद्यालयों में न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को लेकर लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। एक तरफ शिक्षकों-कर्मचारियों की सहमति के बिना उनका पैसा निजी बैंकों में निवेश कर दिया गया। वहीं, कुछ जिलों में ऐसे मामले भी आए हैं कि शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस की कटौती की जा रही है लेकिन इनको अभी तक परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रान) ही नहीं मिला है।

संतकबीरनगर में 72 शिक्षकों को प्रान अलॉट नहीं है लेकिन एनपीएस की कटौती की जा रही है। इसके लिए पिछले दिनों शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। वहीं, विभाग वर्ष 2016 से 2018 के बीच 800 शिक्षक-कर्मचारियों की कटौती का विवरण भी नहीं दे रहा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रांतीय संयोजक संजय द्विवेदी ने बताया कि कई जिलों में प्रान अलॉट न होने की समस्या है। वहीं, कई जिलों में एनपीएस कटौती हर माह हो रही लेकिन प्रान अकाउंट में दिख नहीं रही है। डीआईओएस कार्यालय भी नहीं बता पा रहा कि कटौती के बाद जब पैसा प्रान अकाउंट में नहीं आया तो कहां गया?

उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार हर विद्यालय में शिक्षक एनपीएस लेजर होगा लेकिन प्रदेश में अब तक ऐसा लेजर नहीं बनवाया गया। इसके कारण कर्मचारी को एनपीएस बैलेंस सीट की जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में शासन अगर इस मामले की जांच कराए तो बड़ा घालमेल सामने आ सकता है।

अधिकारियों की भूमिका की भी हो जांच

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने कहा कि एनपीएस मामले में अधिकारी ही मुख्य भूमिका में हैं। वही आहरण-वितरण अधिकारी हैं और वही जांच के लिए नामित किए गए हैं। कई जगह तो इसमें जेडी की भी भूमिका संदिग्ध है। जब लॉगिन पासवर्ड डीआईओएस के पास होता है तो बिना उनकी सहमति के कोई कर्मचारी इसका प्रयोग कैसे कर सकता है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। शासन इसकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराए। प्रयागराज में इस मामले में एक बाबू को निलंबित कर मामले की इतिश्री कर ली गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96