Home PRIMARY KA MASTER NEWS Income  tax : राहत: चार वर्षों से लंबित आयकर रिफंड 31 जनवरी तक मिलेगा

Income  tax : राहत: चार वर्षों से लंबित आयकर रिफंड 31 जनवरी तक मिलेगा

by Manju Maurya

तकनीकी कारणों से अटके आयकर रिफंड के मामलों में करदाताओं को राहत मिलने जा रही है। विशेषकर उनके लिए जिन्हें पिछले चार आकलन वर्षों के लिए रिफंड नहीं मिला है। आयकर विभाग इन मामलों को तेजी से निपटाते हुए 31 जनवरी 2024 तक संबंधित करदाताओं के खाते में बकाया राशि जारी कर देगा। विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

विभाग के अनुसार, कई करदाताओं के आयकर रिटर्न (आईटीआर) को समय सीमा खत्म होने की वजह से प्रोसेस नहीं किया जा सका था। वहीं, कुछ मामलों में आईटीआर में आई तकनीकी दिक्कतों की वजह से भी इनका सत्यापन नहीं हो सका। इसके चलते करदाताओं के रिफंड दावे निपटाए नहीं जा सके।

इन शर्तों को पूरा करना होगा विभाग के अनुसार, पुराने मामलों में रिफंड तभी जारी किया जाएगा, जब आईटीआर में करदाता द्वारा की गई गणना आयकर विभाग की गणना से मेल खाती हो। आयकर विभाग द्वारा रिफंड मंजूर होते ही करदाता को ई-मेल भेजकर सूचित किया जाएगा। उन्हें आयकर रिफंड 31 जनवरी 2024 तक जारी कर दिया जाएगा।

नौ माह की समयसीमा

मौजूदा नियमों के अनुसार, विभाग को वित्त वर्ष की समाप्ति से नौ महीने के भीतर आईटीआर को प्रोसेस कर रिफंड जारी करना होता है। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2021-22 (आकलन वर्ष 2022-23) के लिए दाखिल किए गए आईटीआर 31 दिसंबर 2023 तक प्रोसेस होंगे। इससे पहले विभाग विभाग को वित्त वर्ष की समाप्ति से एक वर्ष का समय मिलता था।

जिसमें आईटीआर दाखिल किया गया था।

दान की फर्जी रसीद लगाने वालों को नोटिस

आयकर विभाग उन आयकर रिटर्न की दोबारा जांच कर रहा है, जिनमें चैरिटेबल संस्थाओं और राजनीतिक दलों को दिए गए दान पर कर छूट का दावा किया गया है। कुछ मामलों में दान की रसीद फर्जी पाई गई है। विभाग ने इन करदाताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यह मामले वित्त वर्ष 2020-19 के हैं। विभाग ने ये नोटिस आयकर की धारा 138 और 148 (ए) के तहत जारी किए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से विभाग ने उन लोगों की पहचान की है, जिनकी आय और दान का अनुपात सही नहीं लगता है। उनसे नोटिस में वाजिव कारण पूछा गया है। जिन मामलों में कर छूट की रशि बड़ी है, उनसे दोबारा संशोधित रिटर्न दाखिल करने को कहा गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96