Home PRIMARY KA MASTER NEWS ऐलान : सिपाही भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट

ऐलान : सिपाही भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट

by Manju Maurya

लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं की मांग पर प्रदेश में होने जा रही 60 हजार सिपाही भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान कर दी है। सिपाही के पद पर भर्ती के लिए अधिकतम 22 वर्ष की आयु निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 25 वर्ष कर दिया गया है। भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। सिपाही भर्ती में प्रदेश के लगभग 20 लाख से ज्यादा युवा आवेदन करते रहे हैं।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के युवा मांग कर रहे थे कि उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए। इस पर फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती के लिए आयु सीमा तीन वर्ष बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा -‘युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।’

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि चूंकि कोरोना काल में लाखों युवाओं ने तैयारियां की थीं। उस वक्त भर्ती प्रक्रिया बंद थी लिहाजा ऐसे युवाओं को मौका देने के लिए यह फैसला किया गया है।

आवेदन शुल्क व आरक्षण

● आवेदन शुल्क 400 रुपये

● 60244 पदों में से 24102 पद अनारिक्षत

● 6024 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए

● 16264 पद ओबीसी के लिए

● 12650 पद एससी और 1204 पद एसटी के लिए

● महिलाओं के लिए 20 पद आरक्षित

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96